फ़ॉलोअर

सोमवार, 17 फ़रवरी 2014

chhand salila: chandika chhand -sanjiv

छंद सलिला:
चंडिका छंद
संजीव
*
दो पदी, चार चरणीय, १३ मात्राओं के मात्रिक चंडिका छंद में चरणान्त में गुरु-लघु-गुरु का विधान है.
 

लक्षण छंद:
१. तेरह मात्री चंडिका, वसु-गति सम जगवन्दिता 
   गुरु लघु गुरु चरणान्त हो, श्वास-श्वास हो नंदिता 

२. वसु-गति आठ व पाँच हो, रगण चरण के अंत में 
   रखें चंडिका छंद में, ज्ञान रहे ज्यों संत में 

उदाहरण:

१. त्रयोदशी! हर आपदा, देती राहत संपदा
   श्रम करिये बिन धैर्य खो, नव आशा की फस्ल बो 

२. जगवाणी है भारती,
विश्व उतारे आरती
   ज्ञान-दान जो भी करे, शारद भव से तारती

३. नेह नर्मदा में नहा, राग द्वेष दुःख दें बहा 
   विनत नमन कर मात को, तम तज वरो उजास को 

४. तीन न तेरह में रहे,
जो मिथ्या चुगली कहे
   मौन भाव सुख-दुःख सहे, कमल पुष्प सम हँस बहे
*********

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें