फ़ॉलोअर
मंगलवार, 10 दिसंबर 2013
mangal abhiyan
मंगल पर जीवन की तलाश % अनुराग
भारत मंगल अभियान के तहत पहली बार अपना
अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की यात्रा पर रवाना कर चुका है। भारत यह अभियान क्यों कर रहा है\ इस पर कितना
खर्च होगा\ क्या यह धन की बर्बादी है\ अभियान के लिये यह समय क्यों चुना
गया\ इसमें कौन&कौन से वैज्ञानिक जुटे हैं\ कैसी है ईन वैज्ञानिकों
की जीवन&शैली और कार्य&पद्धति\ विश्व के अन्य कौन देश ऐसे
अभियान से जुड़े हैं\ अब तक के मंगल अभियानों को कितनी सफलता मिली\ इनका
क्या भविष्य है\ आदि। ऐसे अनेक सवालों के जवाब श्रीनिवास
लक्ष्मण की पुस्तक मंगल बुला रहा है में हैं। पेशे से पत्रकार
श्रीनिवास लक्ष्मण ने पत्रकारिता की शुरुआत वैमानिकी केंद्रित विषयों से
की] फिर अंतरिक्ष अन्वेषण का क्षेत्र चुना है। उन्होंने भारत के प्रथम चंद्र अभियान चंद्रयान के
साथ ही श्रीहरिकोटा से अनेक राकेटों के प्रक्षेपण की रिपोर्टिंग की है। वह सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर- के- लक्ष्मण के
बेटे हैं। मूलत% अंग्रेजी में लिखी इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद सुप्रसिद्ध
विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने किया है। श्रीनिवास लक्ष्मण ने मंगल
अभियान के सभी पहलुओं और महत्व को समझने व समझाने के लिये परियोजना
से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से बातचीत की और विभिन्न अंतरिक्ष
केंद्रों में की कार्यपद्धति व तैयारियों को निकट से देखा।
वैज्ञानिक संभावनाएँ व्यक्त कर रहे हैं कि मंगल ग्रह पर कभी जीवन रहा
होगा। आज भी पृथ्वी के अनुकूल मानव के रहने की सबसे अधिक संभावनाएँ मंगल
पर ही व्यक्त की जा रही हैं। इसी का परिणाम है कि 1960 से रूस के पहले
मंगल अभियान से लेकर अब तक 40 से भी अधिक अभियानों के तहत मंगल ग्रह के
अध्ययन के लिए अंतरिक्ष यान भेजे जा चुके हैं। दुर्भाग्य कि
इनमें से 25 अभियान असफल रहे।
यह किताब भारत के अंतरिक्ष अभियान के इतिहास पर भी प्रकाश डालती है। यह
अभियान भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई और भारतीय
नाभिकीय कार्यक्रम के जनक होमी भाभा के सपनों को साकार करने का ही एक
प्रयास है। कोई ढाँचागत व्यवस्था न होने के कारण अंतरिक्ष विभाग के
इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने थुंबा गाँव के छोटे से चर्च और उसके बिशप के
मकान में अंतरिक्ष अनुसंधान कर वहाँ राकेट के
हिस्सों का निर्माण किया। साउंडिंग राकेट के कल&पुर्जे साइकिलों और
कभ&-कभी तो बैलगाड़ी में भी लाये गये थे। भारत का यह अंतरिक्ष
अभियान आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बना चुका है।
थुंबा से जो प्रथम साउंडिंग राकेट नाइकी अपाचे 21 नवंबर 1963 को छोड़ा गया था] वह नासा ने दिया था। 2013 में जब मंगल अभियान भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम
के प्रथम राकेट के प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगाँठ के समय होगा। अभियान से जुड़े कई वैज्ञानिकों के बारे में भी अब तक अनजानी जानकारियाँ
किताब में दी गई हैं। इसरो अध्यक्ष डॉ- के- राधाकृष्णन कर्नाटक शैली के
जानेमाने गायक हैं। वह कथकली कलाकार भी हैं और उन्होंने इसकी मंच पर
प्रस्तुतियां भी दी हैं। इसरो के तिरुअनंतपुरम स्थित भारतीय अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी संस्थान
में डीन अनुसंधान डॉक्टर आदिमूर्ति बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक रोचक बात यह है कि उन्होंने कार्यालय जाने के लिये कभी गाड़ी का
इस्तेमाल नहीं किया। वह अपने काम पर साइकिल से जाते रहे। उन्हें साइकिल
चलाना पसंद है] इसलिए कार नहीं रखी।
मंगल तक के इस महत्वाकांक्षी अभियान का प्राथमिक उद्देश्य मंगल ग्रह
के वातावरण का और उसके भूगर्भीय अध्ययन करना है। यह मंगल पर मीथेन की
पहेली को भी हल करने की कोशिश करेगा। मीथेन की उपस्थित की पहेली के हल
से ही पता चलेगा कि मंगल पर जीवन मौजूद है या नहीं\ भारतीयों को गर्व होगा कि भारत विश्व में ऐसा पहला देश है जो
सरकार से स्वीकृति मिलने के मात्र एक वर्ष के भीतर मंगल अभियान को
अंजाम दे देगा। अन्य देशों को इन तैयारियों के लिए तीन या चार वर्ष का
समय लगा है। हमारी पृथ्वी से चंद्रमा केवल चार लाख किलोमीटर दूर है। पृथ्वी से कोई
भी सिगनल चंद्रमा तक मात्र 1-3 सेकेंड में भेजा जा सकता है जबकि पृथ्वी
से मंगल तक 40 करोड़ किलोमीटर दूर सिगनल के पहुँचने में 20 मिनट का समय
लगेगा। इसके अलावा चंद्रयान से संबंधित तैयारियाँ करने में चार वर्ष का
समय लगा था] जबकि मंगल अभियान का काम वैज्ञानिक मात्र एक साल में पूरा कर
रहे हैं। पृथ्वी से मंगल तक पहुँचने में करीब 300 दिन लगते हैं। मंगल ग्रह की
कक्षा में अंतरिक्ष यान को प्रवेश कराना अभियान की एक पेचीदा] खतरनाक और
संशय से भरी महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस स्थिति में पहुँच कर अन्य
देशों के कई अभियान असफल हो चुके हैं। इसलिए इस अभियान की तैयारियों
में जुटे वैज्ञानिक बारीक से बारीक चीज पर गहरी नजर रखे हैं।
वैज्ञानिकों का समर्पण इस बात से पता चलता है कि वे चौबीस घंटे तो काम कर
ही रहे हैं] साथ ही अपनी साप्ताहिक छुट्टियों का भी बलिदान कर रहे
हैं। अभियान संपन्न होने पर भारत की प्रौद्योगिकी व वैज्ञानिक दोनों ही
क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। जहाँ तक मंगल अभियानों की संभावना का प्रश्न है] तो अंतरिक्ष
अन्वेषण क्षमता वाले अनेक राष्ट्र 2035 के आसपास मंगल तक समानव उड़ान
भेजने का सपना देख रहे हैं। इन प्रयोगों से भविष्य में मंगल ग्रह पर
स्थायी रूप से मानव बस्तियाँ बसायी जा सकेंगी।
संकलित&सम्पादित
-------------
stuti -sanjiv
स्तुति:
नमन लो
संजीव
निराकार-साकार नमन लो
रूप-रंग-आकार नमन लो
हे कंकर में व्यापे शंकर
जनगण-मन के प्यार नमन लो
*
निर्गुण गुण आगार नमन लो
भवसागर-सरकार नमन लो
धर्म-कर्म के आदि प्रणेता
श्वास-आस सिंगार नमन लो
*
सत-शिव-सुंदर सार नमन लो
सत-चित-आनंदकार नमन लो
जड़-छेदन के सृजनहार हे!
हर मन के मनुहार नमन लो
*
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http:// divyanarmada.blogspot.in/
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'
doha salila: sanjiv
दोहा सलिला :
संजीव
*
*
जन्म ब्याह राखी तिलक, गृह-प्रवेश त्यौहार
हर अवसर पर दें 'सलिल', पुस्तक ही उपहार
*
*
हिंदी आटा माढ़िये, उर्दू मोयन डाल
'सलिल' संस्कृत सान दे, पूड़ी बने कमाल
*
*
नेह नर्मदा नीर में, अवगाहन कर आप
दिल को दिल से जोड़िये, सकें विश्व में व्याप
*
*
दिन कर दिनकर ने दिया, जाग-उठो सन्देश
सुना अनसुना कर दिया, निशिचर ने आदेश
*
*
संध्या-वंदन कर रहा, आँखें मिला दिनेश
ननद निशा ने रूठकर, असमय किया प्रवेश
*
*
महावीर ने हार दिल, पहनाया भुज-हार
हुई विनीता गर्विता, कर सोलह सिंगार
*
*
निशानाथ-दिनपति मिले, भू-नभ देखें दंग
सुलह हुई या छिड़ेगा, अब दोनों में जंग
*
*
दुख का प्रबल प्रभाव है, सुख का निपट अभाव
सरल स्वाभाव करे 'सलिल', सबसे विहँस निभाव
*
*
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil' salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
सोमवार, 9 दिसंबर 2013
mukatak salila: nari - sanjiv
मुक्तक सलिला:
नारी अबला हो या सबला, बला न उसको मानो रे
नारी अबला हो या सबला, बला न उसको मानो रे
दो-दो मात्रा नर से भारी, नर से बेहतर जानो रे
जड़ हो बीज धरा निज रस से, सिंचन कर जीवन देती-
प्रगटे नारी से, नारी में हो विलीन तर-तारो रे
*
*
उषा दुपहरी संध्या रजनी जहाँ देखिए नारी है
शारद रमा शक्ति नारी ही नर नाहर पर भारी है
श्वास-आस मति-गति कविता की नारी ही चिंगारी हैं-
नर होता होता है लेकिन नारी तो अग्यारी है
*
*
नेकी-बदी रूप नारी के, धूप-छाँव भी नारी है
गति-यति पगडंडी मंज़िल में नारी की छवि न्यारी है
कृपा, क्षमा, ममता, करुणा, माया, काया या चैन बिना
जननी, बहिना, सखी, भार्या, भौजी, बिटिया प्यारी है
*
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
रविवार, 22 सितंबर 2013
muktak: betiyan -sanjiv
मुक्तक सलिला :
बेटियाँ
संजीव
*
आस हैं, अरमान हैं, वरदान हैं ये बेटियाँ
सच कहूँ माता-पिता की शान हैं ये बेटियाँ
पैर पूजो या कलेजे से लगाकर धन्य हो-
एक क्या दो-दो कुलों की आन हैं ये बेटियाँ
*
शोरगुल में कोकिला का गान हैं ये बेटियाँ
नदी की कलकल सुरीली तान हैं ये बेटियाँ
माँ, सुता, भगिनी, सखी, अर्धांगिनी बन साथ दें-
फूँक देतीं जान देकर जान भी ये बेटियाँ
*
मत कहो घर में महज मेहमान हैं ये बेटियाँ
यह न सोचो सत्य से अनजान हैं ये बेटियाँ
लेते हक लड़ के हैं लड़के, फूँक भी देते 'सलिल'-
नर्मदा जल सी, गुणों की खान हैं ये बेटियाँ
*
ज़िन्दगी की बन्दगी, पहचान हैं ये बेटियाँ
लाज की चादर, हया का थान हैं ये बेटियाँ
चाहते तुमको मिले वरदान तो वर-दान दो
अब न कहना 'सलिल कन्या-दान हैं ये बेटियाँ
*
सभ्यता की फसल उर्वर, धान हैं ये बेटियाँ
महत्ता का, श्रेष्ठता का भान हैं ये बेटियाँ
धरा हैं पगतल की बेटे, बेटियाँ छत शीश की-
भेद मत करना, नहीं असमान हैं ये बेटियाँ
============================
बेटियाँ
संजीव
*
आस हैं, अरमान हैं, वरदान हैं ये बेटियाँ
सच कहूँ माता-पिता की शान हैं ये बेटियाँ
पैर पूजो या कलेजे से लगाकर धन्य हो-
एक क्या दो-दो कुलों की आन हैं ये बेटियाँ
*
शोरगुल में कोकिला का गान हैं ये बेटियाँ
नदी की कलकल सुरीली तान हैं ये बेटियाँ
माँ, सुता, भगिनी, सखी, अर्धांगिनी बन साथ दें-
फूँक देतीं जान देकर जान भी ये बेटियाँ
*
मत कहो घर में महज मेहमान हैं ये बेटियाँ
यह न सोचो सत्य से अनजान हैं ये बेटियाँ
लेते हक लड़ के हैं लड़के, फूँक भी देते 'सलिल'-
नर्मदा जल सी, गुणों की खान हैं ये बेटियाँ
*
ज़िन्दगी की बन्दगी, पहचान हैं ये बेटियाँ
लाज की चादर, हया का थान हैं ये बेटियाँ
चाहते तुमको मिले वरदान तो वर-दान दो
अब न कहना 'सलिल कन्या-दान हैं ये बेटियाँ
*
सभ्यता की फसल उर्वर, धान हैं ये बेटियाँ
महत्ता का, श्रेष्ठता का भान हैं ये बेटियाँ
धरा हैं पगतल की बेटे, बेटियाँ छत शीश की-
भेद मत करना, नहीं असमान हैं ये बेटियाँ
============================
मंगलवार, 17 सितंबर 2013
yamakeey doha salila : sanjiv
:दोहा सलिला :
गले मिले दोहा-यमक
संजीव
*
चंद चंद तारों सहित, करे मौन गुणगान
रजनी के सौंदर्य का, जब तक हो न विहान
*
जहाँ पनाह मिले वहीं, बस बन जहाँपनाह
स्नेह-सलिल का आचमन, देता शांति अथाह
*
स्वर मधु बाला चन्द्र सा, नेह नर्मदा-हास
मधुबाला बिन चित्रपट, है श्रीहीन उदास
*
स्वर-सरगम की लता का,प्रमुदित कुसुम अमोल
खान मधुरता की लता, कौन सके यश तौल
*
भेज-पाया, खा-हँसा, है प्रियतम सन्देश
सफलकाम प्रियतमा ने, हुलस गहा सन्देश
*
गुमसुम थे परदेश में, चहक रहे आ देश
अब तक पाते ही रहे, अब देते आदेश
*
पीर पीर सह कर रहा, धीरज का विनिवेश
घटे न पूँजी क्षमा की, रखता ध्यान विशेष
*
माया-ममता रूप धर, मोह मोहता खूब
माया-ममता सियासत, करे स्वार्थ में डूब
*
जी वन में जाने तभी, तू जीवन का मोल
घर में जी लेते सभी, बोल न ऊँचे बोल
*
विक्रम जब गाने लगा, बिसरा लय बेताल
काँधे से उतरा तुरत, भाग गया बेताल
*
गले मिले दोहा-यमक
संजीव
*
चंद चंद तारों सहित, करे मौन गुणगान
रजनी के सौंदर्य का, जब तक हो न विहान
*
जहाँ पनाह मिले वहीं, बस बन जहाँपनाह
स्नेह-सलिल का आचमन, देता शांति अथाह
*
स्वर मधु बाला चन्द्र सा, नेह नर्मदा-हास
मधुबाला बिन चित्रपट, है श्रीहीन उदास
*
स्वर-सरगम की लता का,प्रमुदित कुसुम अमोल
खान मधुरता की लता, कौन सके यश तौल
*
भेज-पाया, खा-हँसा, है प्रियतम सन्देश
सफलकाम प्रियतमा ने, हुलस गहा सन्देश
*
गुमसुम थे परदेश में, चहक रहे आ देश
अब तक पाते ही रहे, अब देते आदेश
*
पीर पीर सह कर रहा, धीरज का विनिवेश
घटे न पूँजी क्षमा की, रखता ध्यान विशेष
*
माया-ममता रूप धर, मोह मोहता खूब
माया-ममता सियासत, करे स्वार्थ में डूब
*
जी वन में जाने तभी, तू जीवन का मोल
घर में जी लेते सभी, बोल न ऊँचे बोल
*
विक्रम जब गाने लगा, बिसरा लय बेताल
काँधे से उतरा तुरत, भाग गया बेताल
*
सदस्यता लें
संदेश (Atom)