hindi chhand salila

फ़ॉलोअर

hindi chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hindi chhand लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

doha salila: valentine -sanjiv

दोहा सलिला:
वैलेंटाइन 
संजीव
*
उषा न संध्या-वंदना, करें खाप-चौपाल
मौसम का विक्षेप ही, बजा रहा करताल
*
लेन-देन ही प्रेम का मानक मानें आप
किसको कितना प्रेम है?, रहे गिफ्ट से नाप
*
बेलन टाइम आगया, हेलमेट धर शीश
घर में घुसिए मित्रवर, रहें सहायक ईश
*
पर्व स्वदेशी बिसरकर, मना विदेशी पर्व
नकद संस्कृति त्याग दी, है उधार पर गर्व
*
उषा गुलाबी गाल पर, लेकर आई गुलाब
प्रेमी सूरज कह रहा, प्रोमिस कर तत्काल
*
धूप गिफ्ट दे धरा को, दिनकर करे प्रपोज  
देख रहा नभ मन रहा, वैलेंटाइन रोज
*
रवि-शशि से उपहार ले, संध्या दोनों हाथ
मिले गगन से चाहती, बादल का भी साथ
*
चंदा रजनी-चाँदनी, को भेजे पैगाम
मैंने दिल कर दिया है, दिलवर तेरे नाम
*
पुरवैया-पछुआ कहें, चखो प्रेम का डोज
मौसम करवट बदलता, जब-जब करे प्रपोज
*

प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 11:31 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand, valentime

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014

DOHA SALILA: AAJ KI BAAT -SANJIV

दोहा सलिला-
आज की बात :
संजीव
*
नर ने चुने नरेश बन,  भूल गए कर्तव्य
इसीलिये धुँधला लगे, आज 'सलिल' भवितव्य
*
रुपये को पैसा कहें, मिट जाएगा कष्ट
नीति यही सरकार की, बढ़ता रहे अनिष्ट
*
मुफ्त बाँट सौ- कर बढ़ा, करें वसूल हजार
चतुर आई.ए.एस. हैं, सचिवालय-सरकार
*
मान न मोल करें तनिक, श्रम का- हम दुत्कार
फिर मजूर कोई बने, क्यों? सहने फटकार??
*
नाकाबिल इंजीनियर, गढ़ते हैं कोलेज
श्रेष्ठ बढ़ई-मिस्त्री बनें, कोई न दे नोलेज
*
रहे भीख पर आश्रित, मतदाता- दे वोट
शासन के अनुदान के, पीछे भारी खोट
*
रोजगार पाकर गहे, शक्ति न लोक-समाज
नेतागण चाहें यही, करें निबल पर राज
*
देश नहीं दीवालिया,  धन ले गये विदेश
वापिस लाने के लिये, जनगण दे आदेश
*
सेना महज गुलाम है, मंत्रालय का दोष
मंत्री-सचिवों का बढ़े, कमा कमीशन कोष
*
पिठ्ठू है सरकार यह, अमरीका की मीत
उसके हित की नीतियाँ, बना गा रही गीत
*
होता है निर्यात कम, बहुत अधिक आयात
मंत्री-अफसर कमीशन ले, करते आघात
*
उत्पादन करते महज, यंत्री  श्रमिक किसान
शिक्षक डॉक्टर जरूरी, ज्ञान-जान की खान
*
शांति-व्यवस्था के लिए, सेना पुलिस सहाय
न्यायालय का भी नहीं,  दूजा कोई उपाय
*
बाबू अफसर भृत्य का, कहीं न कोई काम
मिटें दलाल-वकील भी, कर श्रम पायें नाम
*
जिसका उत्पादन अधिक, उसे मिले ईनाम
अन उत्पादक से छिनें, सुविधा 'सलिल' तमाम
*
जन-प्रतिनिधि दलहीन हों, राष्ट्रीय सरकार
रहें समर्थक सदन में, जैसे घर-परिवार
*
सब मिल संचालन करें, बने राष्ट्र-हित नीति
देश स्वावलंबी बने, महाशक्ति तज भीति
*
नर नरेश बनकर करे, सतत राष्ट्र-निर्माण
'सलिल' तभी हो सकेगा हर संकट से त्राण
==============
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 11:28 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

doha salila: naya saal -sanjiv

नये साल की दोहा सलिला:

संजीव'सलिल' 
*
उगते सूरज को सभी, करते सदा प्रणाम.
जाते को सब भूलते, जैसे सच बेदाम..
*
हम न काल के दास हैं, महाकाल के भक्त.
कभी समय पर क्यों चलें?, पानी अपना रक्त..
 *
बिन नागा सूरज उगे, सुबह- ढले हर शाम.
यत्न सतत करते रहें, बिना रुके निष्काम..
  *
अंतिम पल तक दिये से, तिमिर न पाता जीत. 
सफर साँस का इस तरह, पूर्ण करें हम मीत..
  *
संयम तज हम बजायें, व्यर्थ न अपने गाल.
बन संतोषी हों सुखी, रखकर उन्नत भाल..
  *
ढाई आखर पढ़ सुमिर, तज अद्वैत वर द्वैत.  
मैं-तुम मिट, हम ही बचे, जब-जब खेले बैत.. 
  *
जीते बाजी हारकर, कैसा हुआ कमाल.
'सलिल'-साधना सफल हो, सबकी अबकी साल..
*
भुला उसे जो है नहीं, जो है उसकी याद.
जीते की जय बोलकर, हो जा रे नाबाद..
*
नये साल खुशहाल रह, बिना प्याज-पेट्रोल..
मुट्ठी में समान ला, रुपये पसेरी तौल..
*
जो था भ्रष्टाचार वह, अब है शिष्टाचार.
नये साल के मूल्य नव, कर दें भव से पार..
*
भाई-भतीजावाद या, चचा-भतीजावाद. 
राजनीति ने ही करी, दोनों की ईजाद..
*
प्याज कटे औ' आँख में, आँसू आयें सहर्ष. 
प्रभु ऐसा भी दिन दिखा, 'सलिल' सुखद हो वर्ष..
*
जनसँख्या मंहगाई औ', भाव लगाये होड़. 
कब कैसे आगे बढ़े, कौन शेष को छोड़.. 
*
ओलम्पिक में हो अगर, लेन-देन का खेल. 
जीतें सारे पदक हम, सबको लगा नकेल..
*
पंडित-मुल्ला छोड़ते, मंदिर-मस्जिद-माँग.
कलमाडी बनवाएगा, मुर्गा देता बांग..
*
आम आदमी का कभी, हो किंचित उत्कर्ष.
तभी सार्थक हो सके, पिछला-अगला वर्ष..
*
गये साल पर साल पर, हाल रहे बेहाल.
कैसे जश्न मनायेगी. कुटिया कौन मजाल??
*
धनी अधिक धन पा रहा, निर्धन दिन-दिन दीन. 
यह अपने में लीन है, वह अपने में लीन..
****************
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 7:19 am कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand, nav varsh, naya saal

रविवार, 29 दिसंबर 2013

doha salila: sanjiv

दोहा सलिला:
पौधरोपण कीजिए
संजीव
*
पौधारोपण कीजिए, शुद्ध हो सके वायु
जीवन जियें निरोग सब, मानव हो दीर्घायु
*
एक-एक ग्यारह हुए, विहँसे बारह मास
तेरह पग चलकर हरें, 'सलिल' सभी संत्रास
*
मैं-तुम मिल जब हम हुए, मंज़िल मिली समीप
हों अनेक जब एक तो, तम हरते बन दीप
*
चेतन जब चैतन्य हो, तब होता संजीव
अंतर्मन शतदल सदृश, खिल होता राजीव
*
विजय-पराजय से रहे, जब अंतर्मन दूर
प्रभु-कीर्तन पल-पल करे, श्वासों का संतूर
*
जब तक रीतेगा नहीं, आकांक्षा का कोष
जब तक पायेगा नहीं, अंतर्मन संतोष
*
नित लाती है रवि-किरण, दिनकर का पैगाम
लाली आती उषा के, गालों पर सुन नाम
*
आशीषों की रोटरी, कोशिश की हो राह
वाह परिश्रम की करें, मन में पले न डाह
*
अंकुर पल्लव पौध ही, बढ़ बनते उद्यान
संरक्षण पा ओषजन, से दें जीवन दान
*
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 8:30 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand, paryavaran, pausharopan

गुरुवार, 19 दिसंबर 2013

hindi chhand : Rola

"विधा विशेष ---
===========
समर्थ छंद रोला :

  • सुरेन्द्र नवल



    रोला एक सम मात्रिक छंद है जिसमें चार दल (पद) होते हैं... प्रत्येक पद/दल (पंक्ति) में 11,13 मात्राओं के साथ सम चरण में तुकांत होना चाहिए... चार पंक्तियों (दलों) वाले इस सम मात्रिक छंद की प्रत्येक पंक्ति (दल) में दो चरण होते हैं जिनमें 11 और 13 मात्राओं पर यति का प्रयोग होता है... इस छंद के विषम चरणों में 11-11 मात्राओं के साथ अंत में गुरु+लघु यानी 21 या तीन लघु यानी 111 आने अपेक्षित है... रोला छंद के सम चरणों में 13-13 मात्राएं होती हैं जिनके अंत में दो गुरु यानी 22 या लघु+लघु+गुरु यानी 112 या चार लघु यानी 1111 आने अपेक्षित है... अधिकाँश विद्वानों का मत है कि रोला छंद के सम चरणों के अंत में दो गुरु 22 ही होने चाहिए लेकिन इसके विरोध में छंद प्रेमी बहुत से प्रमाण भी रखते हैं... यानी अगर सम चरणों में तुकांत साथ अंत में दो गुरु हो तो यह सर्वमान्य है... लय को बनाये रखने के लिए इस छंद की किसी भी पंक्ति (दल) का प्रारम्भ जगण यानी 121 से नहीं होना चाहिए...

    वैसे तो किसी भी छंद को जब काव्यात्मक शब्द विन्यास दिया जाता है तो लयात्मकता स्वतः ही छंद के लक्षणों के अनुसार आ जाती है लेकिन इसके लिए काफी अभ्यास की आवश्यकता होती है इसलिए इसे और सरल करने के लिए इस छंद की लयात्मकता को बताने की आवश्यकता प्रतीत होती है... इस छंद को प्रभावी और प्रवाहमयी बनाने के लिए इसके चरणों में एक निश्चित आंतरिक लय का होना आवश्यक है... यह आंतरिक लय प्रत्येक चरण की कुल मात्रा को अलग अलग घटकों में विभक्त करके बनायी गई है अगर इन घटकों के अनुसार शब्द संयोजन करते हुए छंद रचेंगे तो हर चरण को उत्तम प्रवाह मिलेगा... अगर हम इसमें आंतरिक मात्रिक घटकों का पालन करें तो इस छंद में लय स्वतः और सहज ही आ जायेगी... रोला छंद के सम और विषम चरणों में सुन्दर लय लाने के लिए मात्रिक घटकों का विन्यास इस प्रकार है...

    विषम चरण : 443/3323
    सम चरण : 3244/32332

    इसलिए शब्द संयोजन करते समय शब्दों का चयन इस प्रकार से होना चाहिए कि सम/विषम चरणों में उपरोक्त मात्रिक विन्यास आये... अगर एक साथ एक ही श्रेणी में दो लघु आते हैं तो उनका मात्रिक भार 11 या 2 लिया जा सकता है... ऐसे ही अगर तीन लघु एक ही कतार में आते हैं तो उनको 111/21/12 लिया जा सकता है... लेकिन चरणान्त में दो लघु को गुरु मानने की सुविधा से बचें क्योंकि यह तुकांत योजना के अनुसार उचित नहीं है... उम्मीद करता हूँ कि इस जानकारी के उपरान्त हम सभी इस छंद को और सुन्दर प्रवाह के साथ रच सकते हैं...

    विशेष निवेदन : छंद शास्त्र एक विशाल सागर की तरह है जिसकी गहराई में जितना उतरते जायेंगे उतना ही उसकी बारीकियां जान पायेंगे... उपरोक्त दी गयी जानकारी छंद के बारे में एक प्रारंभिक जानकारी मात्र है... विस्तृत जानकारी इससे आगे भी बहुत है, इसलिए इसे ही सम्पूर्ण जानकारी मानकर किसी प्रकार का विवाद पैदा न करें... यहाँ जो जानकारी दी गयी है वो उन लोगों के लिए दी गयी है जो शिल्पबद्ध सृजन में रुचि तो रखते हैं लेकिन शुरुआत कहाँ से करें इस बारे में अज्ञानता या अपूर्ण जानकारी के कारण प्रयासों को क्रियान्वित नहीं कर पाते हैं... एक अन्य जानकारी उपरोक्त रोला छंद के बारे में यह है कि कृपया इसे दो सोरठा या दोहा का उलट मानकर त्रुटि नहीं करें क्योंकि यह दिखने में थोडा बहुत सही हो सकता है लेकिन इसके अतिरिक्त भी बहुत सी बाते हैं जो इन तीनों छंदों में भेद पैदा करते हैं... इसलिए छंद को समझने के लिहाज से तो ठीक है लेकिन छंद ज्ञान के लिए उपयुक्त नहीं है... अगर ऊपर दी गयी जानकारी में किसी प्रकार का विरोधाभास हो या त्रुटि हो तो क्षमा निवेदन...
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 11:40 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: hindi chhand, Rola, surrendra naval

doha kahe muhavara: sanjiv

दोहा सलिला:
दोहा कहे मुहावरा...
संजीव 'सलिल'
*
दोहा कहे मुहावरा, सुन-गुन समझो मीत.
कम कहिये समझें अधिक, जन-जीवन की रीत.१.
*
दोहा संग मुहावरा, दे अभिनव आनंद.
'गूंगे का गुड़' जानिए, पढ़िये-गुनिये छंद.२.
*
हैं वाक्यांश मुहावरे, जिनका अमित प्रभाव.
'सिर धुनते' हैं नासमझ, समझ न पाते भाव.३.
*
'पत्थर पड़ना अकल पर', आज हुआ चरितार्थ.
प्रतिनिधि जन को छल रहे, भुला रहे फलितार्थ.४.
*
'अंधे की लाठी' सलिल, हैं मजदूर-किसान.
जिनके श्रम से हो सका भारत देश महान.५.
*
कवि-कविता ही बन सके, 'अंधियारे में ज्योत'
आपद बेला में सकें, साहस-हिम्मत न्योत.६.
*
राजनीति में 'अकल का, चकराना' है आम.
दक्षिण के सुर में 'सलिल', बोल रहा है वाम.७.
*
'अलग-अलग खिचडी पका', हारे दिग्गज वीर.
बतलाता इतिहास सच, समझ सकें मतिधीर.८.
*
जो संसद में बैठकर, 'उगल रहा अंगार'
वह बीबी से कह रहा, माफ़ करो सरकार.९.
*
लोकपाल के नाम पर, 'अगर-मगर कर मौन'.
सारे नेता हो गए, आगे आए कौन?१०?
*
'अंग-अंग ढीला हुआ', तनिक न फिर भी चैन.
प्रिय-दर्शन पाये बिना आकुल-व्याकुल नैन.११.
*
'अपना उल्लू कर रहे, सीधा' नेता आज.
दें आश्वासन झूठ नित, तनिक न आती लाज.12.
*
'पानी-पानी हो गये', साहस बल मति धीर.
जब संयम के पल हुए, पानी की प्राचीर.13.
*
चीन्ह-चीन्ह कर दे रहे, नित अपनों को लाभ.
धृतराष्ट्री नेता हुए, इसीलिये निर-आभ.14.
*
पंथ वाद दल भूलकर, साध रहे निज स्वार्थ.
संसद में बगुला भगत, तज जनहित-परमार्थ.15.
*
छुरा पीठ में भौंकना, नेता जी का शौक.
लोकतंत्र का श्वान क्यों, काट न लेता भौंक?16.
*
राजनीति में संत भी, बदल रहे हैं रंग.
मैली नाले सँग हुई, जैसे पावन गंग.17.
*
दरिया दिल हैं बात के, लेकिन दिल के तंग.
पशोपेश उनको कहें, हम अनंग या नंग?18.
*
मिला हाथ से हाथ वे, चला रहे सरकार.
भुला-भुना आदर्श को, पाल रहे सहकार.19.
*
लिये हाथ में हाथ हैं, खरहा शेर सियार.
मिलते गले चुनाव में, कल झगड़ेंगे यार.20.
*
गाल बजाते फिर रहे, गली-गली सरकार.
गाल फुलाये जो उन्हें, करें नमन सौ बार.21.
*
राम नाप जपते रहे,गैरों का खा माल.
राम नाम सत राम बिन, करते राम कमाल.22.
* 
'राम भरोसे' हो रहे, पूज्य निरक्षर संत.
'मुँह में राम बगल लिये, छुरियाँ' मिले महंत.२३.
*
'नाच न जानें' कह रहे, 'आंगन टेढ़ा' लोग.
'सच से आँखें मूंदकर', 'सलिल' न मिटता रोग.२४.
*
'दिन दूना'और 'रात को, चौगुन' कर व्यापार.
कंगाली दिखला रहे, स्याने साहूकार.२५.
*
'साढ़े साती लग गये', चल शिंगनापुर धाम.
'पैरों का चक्कर' मिटे, दुःख हो दूर तमाम.२६.
*
'तार-तार कर' रहे हैं, लोकतंत्र का चीर.
लोभतंत्र ने रच दिया, शोकतंत्र दे पीर.२७.
*
'बात बनाना' ही रहा, नेताओं का काम.
'बात करें बेबात' ही, संसद सत्र तमाम.२८.
*
'गोल-मोल बातें करें', 'करते टालमटोल'.
असफलता को सफलता, कहकर 'पीटें ढोल'.२९.
*
'नौ दिन' चलकर भी नहीं, 'चले अढ़ाई कोस'.
किया परिश्रम स्वल्प पर, रहे 'भाग्य को कोस'.३०.
*
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 8:30 pm 6 टिप्‍पणियां:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand, muhavara

बुधवार, 11 दिसंबर 2013

muktak: sanjiv

मुक्तक सलिला:
संजीव
*
नाग नाथ को बिदा किया तो साँप नाथ से भी बचना
दंश दिया उसने तो इसने भी सीखा केवल डँसना
दलदल दल का दल देता है जनमत को सत्ता पाकर-
लोक शक्ति नित रहे जागृत नहीं सजगता को तजना।
*
परिवर्तन की हवा बह रही इसे दिशा-गति उचित मिले
बने न अंधड़, कुसुम न जिसमें जन-आशा का 'सलिल' खिले।
मतदाता कर्तव्यों को अधिकारों पर दे वरीयता-
खुद भ्रष्टाचारी होकर नेता से कैसे करें गिले?
*
ममो सोनिया राहुल डूबे, हुई नमो की जय-जयकार
कमल संग अरविन्द न लेकिन हाल एक सा देखो यार
जनता ने दे दिया समर्थन पर न बना सकते सरकार-
कैसी जीत मिली दोनों को जिसमें प्रतिबिंबित है हार
*
वसुंधरा शिव रमन न भूलें आगे कठिन परीक्षा है
मँहगाई, कर-भार, रिश्वती चलन दे रहा शिक्षा है
दूर करो जन गण की पीड़ा, जन-प्रतिनिधि सुविधा छोडो-
मतदाता जैसा जीवन जी, सत्ता को जन से जोड़ो
*

Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 11:27 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', hindi chhand, mukatak

मंगलवार, 10 दिसंबर 2013

doha salila: sanjiv

​दोहा सलिला:
अभिकल्पन रूपांकन, संरचना का मूल
गुणवत्ता निर्माण का, प्राण न जाएँ भूल
*
रेखांकन ही तय करे, रूप-माप-आकार
सजक पर्यवेक्षण अगर, सपना हो साकार
*
सूक्ष्म गौड़ बारीकियाँ, अधिक चाहतीं ध्यान
बाधाओं का कीजिये, 'सलिल' पूर्व अनुमान
*
अनसोची कठिनाई का, करे सामना धैर्य
समाधान सम्यक मिले, रचें सृष्टि निर्वेर्य
*
ब्रम्हा-हरि-शिव पुजे कर, रचना-पालन-नाश
अभियंता यह सब करे, जग सच माने काश
*
धरती के नव तीर्थ हैं, 'सलिल' नये निर्माण
अभियंता नित फूँकते, पत्थर में भी प्राण
*
दृढ़ संरचना प्रमुख है, सज्जा मानें गौड़
होड़ न स्पर्धा करें, व्यर्थ न चलिये दौड़
*
शशि-मंगल-सागर रहे, अभियंतागण नाप
सृष्टि-स्रजन के राज भी, चाह रहे लें माप
*
कल से कल को जोड़ते, अभियंता ही आज
कूल-किनारे एक कर, क्या जाने किस व्याज?
*
कल दे कल की चाह में, तोड़ें बाधा-पाश
दिग्दिगंत सँग नापते, अभियंता आकाश
*
सामाजिक अभियांत्रिकी, समरस रचे समाज
मिटे अंध-श्रद्धा 'सलिल', शांति कर सके राज
*
सॉफ्टवेयर अभियांत्रिकी, है युग की पहचान
करे कठिन को सरल यह, देकर 'सलिल' निदान
*
सूक्ष्म काल-गणना करे, ज्योतिष वर्षों-वर्ष
पुष्टि करे विज्ञान भी, भारत का उत्कर्ष
*
समझ वेद-विज्ञान को, पश्चिम उन्नत आज
पिछड़ गये हम पूजकर, 'सलिल' हुआ सच-राज
*
भारत की खोजें हुईं, क्यों पश्चिम के नाम?
रचें नया इतिहास हम, खोजें सत्य तमाम
*
जगवाणी हिंदी करे, अंतरिक्ष में घोष
नहीं हिन्द में मान है, क्यों-किसका है दोष?
*
सुर-वाणी है संस्कृत, जनवाणी हैं अन्य
जगवाणी हिंदी 'सलिल', सचमुच दिव्य अनन्य
*
अंग्रेजी लिपिहीन है, ली रोमन से भीख
दंभ श्रेष्ठता का करे, दे अन्यों को सीख
*
हिंदी वर्णोच्चार है, ध्वनियों के अनुसार
जो बोलें वह लिख-पढ़, रीति-नीति व्यवहार*
प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 8:05 pm कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand

doha salila: sanjiv

​
​​दोहा सलिला :
संजीव
*
जन्म ब्याह राखी तिलक, गृह-प्रवेश त्यौहार
हर अवसर पर दें 'सलिल', पुस्तक ही उपहार
*
हिंदी आटा माढ़िये, उर्दू मोयन डाल
'सलिल' संस्कृत सान दे, पूड़ी बने कमाल
*
नेह नर्मदा नीर में, अवगाहन कर आप
दिल को दिल से जोड़िये, सकें विश्व में व्याप
*
दिन कर दिनकर ने दिया, जाग-उठो सन्देश
सुना अनसुना कर दिया, निशिचर ने आदेश
*
संध्या-वंदन कर रहा, आँखें मिला दिनेश
ननद निशा ने रूठकर, असमय किया प्रवेश
*
महावीर ने हार दिल, पहनाया भुज-हार
हुई विनीता गर्विता, कर सोलह सिंगार
*
निशानाथ-दिनपति मिले, भू-नभ देखें दंग
सुलह हुई या छिड़ेगा, अब दोनों में जंग
*
दुख का प्रबल प्रभाव है, सुख का निपट अभाव
सरल स्वाभाव करे 'सलिल', सबसे विहँस निभाव
*
   

Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'

प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 5:51 am कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', doha, hindi chhand

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

yamakeey doha salila : sanjiv

:दोहा सलिला :
गले मिले दोहा-यमक
संजीव
*
चंद चंद तारों सहित, करे मौन गुणगान
रजनी के सौंदर्य का, जब तक हो न विहान
*
जहाँ पनाह मिले वहीं, बस बन जहाँपनाह
स्नेह-सलिल का आचमन, देता शांति अथाह
*
स्वर मधु बाला चन्द्र सा, नेह नर्मदा-हास
मधुबाला बिन चित्रपट, है श्रीहीन उदास
*
स्वर-सरगम की लता का,प्रमुदित कुसुम अमोल
खान मधुरता की लता, कौन सके यश तौल
*
भेज-पाया, खा-हँसा, है प्रियतम सन्देश
सफलकाम प्रियतमा ने, हुलस गहा सन्देश
*
गुमसुम थे परदेश में, चहक रहे आ देश
अब तक पाते ही रहे, अब देते आदेश
*
पीर पीर सह कर रहा, धीरज का विनिवेश
घटे न पूँजी क्षमा की, रखता ध्यान विशेष
*
माया-ममता रूप धर, मोह मोहता खूब
माया-ममता सियासत, करे स्वार्थ में डूब
*
जी वन में जाने तभी, तू जीवन का मोल
घर में जी लेते सभी, बोल न ऊँचे बोल
*
विक्रम जब गाने लगा, बिसरा लय बेताल
काँधे से उतरा तुरत, भाग गया बेताल
*

प्रस्तुतकर्ता Divya Narmada पर 7:32 am 1 टिप्पणी:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: acharya sanjiv verma 'salil', alankar, doha, hindi chhand, yamak
पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)

झंडा ऊँचा रहे हमारा

झंडा ऊँचा रहे हमारा

महामृत्युंजय मन्त्र

free countershit counter
hit countervisitors by country counter
flag counter
Powered By Blogger

यह ब्लॉग खोजें

3,11,654 कुल पृष्ठ दृश्य

pathak panchayat

शत-शत नमन स्वामी विवेकानंद

भारतीय नव जागरण लाया परमानन्द. अग्रदूत शत-शत नमन स्वामी विवेकानंद

best regards

bestregards.gif

Facebook Badge

Sanjiv Verma 'salil'

Create Your Badge

सदस्यता लें

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

सदस्यता लें

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

लोकप्रिय पोस्ट

  • chhand salila: ullala -sanjiv
    छंद सलिला:  उल्लाला   संजीव 'सलिल' * उल्लाला हिंदी छंद शास्त्र का पुरातन छंद है। वीर गाथा काल में उल्लाला तथा रोला को मिलकर छप...
  • hindi chhand : Rola
    "विधा विशेष --- =========== समर्थ छंद रोला : सुरेन्द्र नवल रोला एक सम मात्रिक छंद है जिसमें चार दल (पद) होते ...
  • shiv tandav stotra saanuvaad : sanjiv
    रावण रचित शिवताण्डवस्तोत्रम् : हिन्दी काव्यानुवाद तथा अर्थ - संजीव 'सलिल' *   श्री गणेश विघ्नेश शिवा-शव नंदन-वंदन. लिपि-लेखन...
  • mangal abhiyan
    मंगल पर जीवन की तलाश % अनुराग   भारत मंगल अभियान के तहत पहली बार अपना अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की य...
  • hasya kavita: ek paheli -sanjiv
    ​ हास्य रचना : एक पहेली संजीव * लालू से लाली हँस बोली: 'बूझो एक पहेली' लालू थे मस्ती में बोले: 'पूछो शीघ्र सहेली'...
  • chhand salila: manaharan ghanakshari chhand -sanjiv
    छंद परिचय: मनहरण घनाक्षरी छंद/ कवित्त - - संजीव 'सलिल' * मनहरण घनाक्षरी छंद एक वर्णिक छंद है. इसमें मात्राओं की नहीं, वर्णों...
  • chhand salila: madhumalti chhand -sanjiv
    छंद सलिला: मधुमालती छंद संजीव * लक्षण: जाति मानव, प्रति चरण मात्रा १४ मात्रा, यति ७-७, चरणांत गुरु लघु गुरु (रगण) होता है.   लक्षण ...
  • (शीर्षकहीन)
    नवगीत:   जब तक कुर्सी....  संजी व * जब तक कुर्सी, तब तक ठाठ... * नाच जमूरा, नचा मदारी. सत्ता भोग, करा बेगारी. कोई किसी का सगा नह...
  • chhand salila: manoram chhand -sanjiv
    छंद सलिला: मनोरम छंद संजीव * लक्षण: समपाद मात्रिक छंद, जाति मानव, प्रति चरण मात्रा १४ मात्रा, चरणारंभ गुरु, चरणांत गुरु लघु लघु या ल...
  • chhand salila: kakubh chhand -sanjiv
    ​ ककुभ / कुकुभ संजीव * (छंद विधान: १६ - १४, पदांत में २ गुरु) * यति रख सोलह-चौदह पर कवि, दो गुरु आखिर में भाया ककुभ छंद मात्रात्मक...

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Translate

ब्लॉग आर्काइव

  • ▼  2022 (8)
    • ▼  जुलाई (4)
      • सलिल २४ जुलाई
      • सलिल २३ जुलाई
      • सलिल २२ जुलाई
      • सलिल,बरसात
    • ►  जून (4)
  • ►  2014 (179)
    • ►  जुलाई (2)
    • ►  जून (14)
    • ►  मई (27)
    • ►  अप्रैल (33)
    • ►  मार्च (23)
    • ►  फ़रवरी (30)
    • ►  जनवरी (50)
  • ►  2013 (38)
    • ►  दिसंबर (36)
    • ►  सितंबर (2)
  • ►  2012 (1)
    • ►  फ़रवरी (1)
सरल थीम. Blogger द्वारा संचालित.