फ़ॉलोअर

रविवार, 5 जनवरी 2014

chhand salila: hansi chhand -sanjiv

छंद सलिला:
हंसी छंद

संजीव
*
(अब तक प्रस्तुत छंद: अग्र, अचल, अचल धृति, आर्द्रा, आल्हा, इंद्रा वज्रा, उपेन्द्र वज्रा, कीर्ति, घनाक्षरी, प्रेमा, वाणी, शक्तिपूजा, सार, माला, शाला)

हंसी छंद में २ पद, ४ चरण, ४४ वर्ण तथा ७० मात्राएँ होती हैं. प्रथम-तृतीय चरण उपेन्द्रवज्रा जगण तगण जगण २ गुरु तथा द्वितीय-चतुर्थ चरण में इन्द्रवज्रा तगण तगण जगण २ गुरु मात्राएँ होती हैं.
हंसी-चरण इन्द्रवज्रा में, दूजा-चौथा हों लें मान
हो उपेन्द्रवज्रा में पहला-तीजा याद रखें श्री मान

उदाहरण:
१. न हंस-हंसी बदलें ठिकाना, जानें नहीं वे करना बहाना
    न मांसभक्षी तजते डराना, मानें नहीं ठीक दया दिखाना

२. सियासती लोग न जान पाते, वादे किये जो- जनता न भूले
    दिखा सके जो धरती अजाने, कोई न जाने उसको बचाना
३. हँसें न रोयें चुपचाप देखें, होता तमाशा हर रोज़ कोई
    मिटा न  पायें हम आपदाएँ, जीतें हमेशा हँस मुश्किलों को
-----------------------

शनिवार, 4 जनवरी 2014

hasya kavita: ek paheli -sanjiv

​
हास्य रचना :
एक पहेली
संजीव
*
लालू से लाली हँस बोली: 'बूझो एक पहेली'
लालू थे मस्ती में बोले: 'पूछो शीघ्र सहेली'
लाली बोली: 'किस पक्षी के सिर पर पैर बताओ?
अकल लगाओ, मुँह बिसूर खोपड़िया मत खुजलाओ,
बूझ सकोगे अगर मिलेगा हग-किस तुमको आज
वर्ना झाड़ू-बर्तन करना, पैर दबा पतिराज'
कोशिश कर हारे लालूजी बोले 'हल बतलाओ
शर्त करूँगा पूरी मन में तुम संदेह न लाओ'
लाली बोली: 'तुम्हें रहा है सदा अकल से बैर'
'तब ही तुमको ब्याहा' मेरी अब न रहेगी खैर'
'बकबकाओ मत, उत्तर सुनकर चलो दबाओ पैर
हर पक्षी का होता ही है देखो सिर, पर, पैर
माथा ठोंका लालू जी ने झुँझलाये, खिसियाये
पैर दबाकर लाली जी के अपने प्राण बचाये।
******


facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'

गुरुवार, 2 जनवरी 2014

hasya rachna: lalu-lalee -sanjiv

​​
हास्य रचना :
लालू-लाली
संजीव
*
लाली थी बाज़ार में बॉयफ्रेंड के संग.
लालू ने देखा रहे पहले चुप, हो दंग.
गुस्सा आया फ्रेंड को जमकर मारी मार.
लाली बोली: ''कीजिये, और जोर से वार.
अपने बीबी को कभी लाये नहीं बाज़ार
इसे सुहाता घूमना ले औरों की नार.''
बॉय फ्रेंड ने उलट दी बाजी, पलटी मार.
लालू पिटते देखकर लाली चीखी: ''पीट ,
खुद लेकर जाता नहीं बीबी को बाज़ार
और कोई ले जाए तो करता है तकरार
नारी अब शिक्षित हुई जान गयी अधिकार''
अन्य दोस्त के संग हुई लाली तुरत फरार।
*
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in

chhand salila: shala chhand -sanjiv

छंद सलिला:

शाला छंद

संजीव
*
(अब तक प्रस्तुत छंद: अग्र, अचल, अचल धृति, आर्द्रा, आल्हा, इंद्रा वज्रा, उपेन्द्र वज्रा, कीर्ति, घनाक्षरी, प्रेमा, वाणी, शक्तिपूजा, सार, माला)

शाला छंद में २ पद, ४ चरण, ४४ वर्ण तथा ७१ मात्राएँ होती हैं. प्रथम-द्वितीय-चौथे चरण में २ तगण १ जगण २ गुरु तथा तृतीय-चरण में जगण तगण जगण २ गुरु मात्राएँ होती हैं.
शाला दे आनंद, इंद्रा तीसरे चरण में
हो उपेन्द्र शुभ छंद, चरण एक दो तीन में
उदाहरण:

१. जा पाठशाला कर लो पढ़ाई, भूलो न सीखा तब हो बड़ाई
    पढ़ो-लिखो जो वह आजमाओ, छोडो अधूरा मत पाठ भाई

२. बोलो, न बोलो मत राज खोलो, चाहो न चाहो पर साथ हो लो
    करो न कोई रुसवा किसी को, सच्चा कहो या मत झूठ बोलो

३. बाती मिलाओ मन साथ पाओ, वादा निभाओ फिर मुस्कुराओ
बसा दिलों में दिल आप दोनों, सदा दिवाली मिल के मनाओ
-----------------------
face book page: chhand salil

बुधवार, 1 जनवरी 2014

chhand salila: mala chhand -sanjiv

​
छंद सलिला:
संजीव
*
(अब तक प्रस्तुत छंद: अग्र, अचल, अचल धृति, आर्द्रा, आल्हा, इंद्रा वज्रा, उपेन्द्र वज्रा, कीर्ति, घनाक्षरी, प्रेमा, वाणी, शक्तिपूजा, सार)
माला छंद
माला छंद में २ पद, ४ चरण, ४४ वर्ण तथा ७० मात्राएँ होती हैं. प्रथम-द्वितीय पद उपेन्द्रवज्रा तथा तृतीय-चतुर्थ पद इंद्रवज्रा छंद का होता है जिनमें क्रमशः जगण तगण जगण २ गुरु तथा तगण तगण जगण २ गुरु अर्थात १२१ २२१ १२१ २२ तथा २२१ २२१ १२१ २२ मात्राएँ होती हैं.
उदाहरण:
१. रखें न नाता बिन भावना के, सुने विधाता बिन कामना के
   पाया लुटाओ फिर प्यार पाओ, देवा सुनेगा दिल से सुनाओ
२. सियासतों ने सबको ठगा है, रवायतों से मिलती दगा है
   वादा वही जो मन से किया है, नाता निभे तो खिलता हिय है
३. महानुभावों न रखें कभी भी, पड़ोसियों से मतभेद कोई
   पाया पडोसी यदि पाक जैसा, तो आपकी कोशिश व्यर्थ होगी
-----------------------
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'


happy new year