फ़ॉलोअर

hasya kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hasya kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014

hasya salila: valentine -sanjiv

हास्य सलिला:
वैलेंटाइन पर्व:
संजीव
*
भेंट पुष्प टॉफी वादा आलिंगन भालू फिर प्रस्ताव
लला-लली को हुआ पालना घर से 'प्रेम करें' शुभ चाव
कोई बाँह में, कोई चाह में और राह में कोई और
वे लें टाई न, ये लें फ्राईम, सुबह-शाम बदलें का दौर *

hasya salila: lal gulab -sanjiv

हास्य सलिला:
लाल गुलाब
संजीव
*
लालू घर में घुसे जब लेकर लाल गुलाब
लाली जी का हो गया पल में मूड ख़राब
'झाड़ू बर्तन किये बिन नाहक लाये फूल
सोचा, पाकर फूल मैं जाऊंगी सच भूल
लेकिन मुझको याद है ए लाली के बाप!
फूल शूल के हाथ में देख हुआ संताप
चलो रसोई सम्हालो, मैं जाऊं बाज़ार
चलकर पहले पोंछ दो मैली मेरी चार.'
****

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2014

hasya kavita: deewana -sanjiv

​
हास्य सलिला:
दीवाना 
संजीव
*
लालू ने सीटी फूँकी ज्यों लाली पडी दिखाई
'रे कालू! चेहरे पर काहे दिखती नहीं लुनाई
जीरो फिगर, हाड़ से गायब मांस भुतनिया आई
नहीं फूल या कली शूल है, कैसे करूँ सगाई?
वैलेंटाइन डे पर ले जो फूल कमर झुक जाए
दूध भैंस का पिये तनिक तो कोई इसे समझाए'
"लाली गरजी: ओ रे कालू! भैंसे सा मत फूल
लट्ठ पड़ेगा बापू का तो, चाटेगा तू धूल
लिख-पढ़ ले, कुछ काम-काज कर, क्यों खाता है गाली
रोज रोज़ लाएगा तो भी हाथ न आये लाली"
कालू बोला: तुम दोनों की माया अजब निराली
चैन न पड़ता बिना मिले, क्यों मुझको देते गाली?
खाता कसम न अब से मुझको साथ तुम्हारे आना
बेगानी शादी में क्यों हो अब्दुल्ला दीवाना?
*

facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'

शुक्रवार, 31 जनवरी 2014

hasya salila: neebu -sanjiv

हास्य सलिला;
नीबू
संजीव
*
फरमाइश मेहमान की सुन लाली हैरान
लालू पूछे: 'समस्या क्या है मेरी जान?
पल में हल कर दूँ कहो, फिर करें दो प्यार'
लाली बिगड़ीं: 'हटो जी! बिगड़ेगा सिंगार
नीबू घर में है नहीं, रहे शिकंजी माँग
लाओ नीबू या नहीं व्यर्थ अड़ाओ टांग'
लालू मुस्काये कहा: 'चिंता है बेकार
सौ नीबू की शक्ति ले आया न्यू विम बार
दो बूँदें दो डाल फिर करो शिकंजी पेश'
लाली खीझीं: 'नोच दूँ आज तुम्हारे केश'
*

गुरुवार, 23 जनवरी 2014

hasya salila: pyaar -sanjiv

हास्य सलिला:
प्यार
संजीव
*
चौराहे पर खड़े हुए थे लालू हो ग़मगीन
कालू पूछे: 'का हुआ?, काहे लागत दीन??
' का बतलाऊँ टिहरी भउजी का परताप?
चाह करूँ वरदान की, बे देतीं अभिशाप'
'वर तुम, वधु बे किस तरह फिर देंगी वरदान?
बतलाओ कहे किया भउजी का गुणगान?'
लालू बोले: 'रूप का मैंने किया बखान'
फिर बोला: 'प्रिय! प्यार का प्यासा हूँ मैं कhoob.'
मेरे मुँह पर डालकर पानी बोलीं: 'डूब"
'दांत निपोर मजाक कह लेते तुम आनंद
निकट न आ ठेंगा दिखा बे करती हैं तंग'

               -----------------------------

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

hasya salila: chaay-coffee -sanjiv

​
हास्य सलिला:
चाय-कॉफी
संजीव
*
लाली का आदेश था: 'जल्दी लाओ कॉफ़ी
देर हुई तो नहीं मिलेगी ए लालू जी! माफ़ी'
लालू बोले: 'मैडम! हमको है तुमरी परवाह
का बतलायें अधिक सोनिया जी से तुमरी चाह
चाय बनायी गरम-गरम पी लें, होगा आभार'
लाली डपटे: 'तनिक नहीं है तुममें अक्कल यार
चाय पिला मोड़ों-मोड़िन को, कॉफी तुरत बनाओ
कहे दुर्गत करवाते हो? अपनी जान बचाओ
लोटा भर भी पियो मगर चैया होती नाकाफ़ी
चम्मच भर भी मिले मगर कॉफ़ी होती है काफ़ी'
*
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'

बुधवार, 15 जनवरी 2014

hasya salila: challenge -sanjiv

हास्य सलिला:
चैलेन्ज
संजीव
*
लाली ने चैलेन्ज दिया: 'ए जी लल्लू के पप्पा!
पल भर को गुस्साऊं अगले पल गुस्से से कुप्पा
बोलो ऐसे बोल बोलकर क्या तुम दिखला सकते?
सफल हुए तो पैर दबाने से छुट्टी पा सकते'
अक्ल लगाकर लालू बोले: 'हे प्राणों से प्यारी!'
लाली मुस्का, गुर्राई सुन: 'मेरी मति गयी मारी
ब्याही तुमको जीभ न देखी जो है तेज दोधारी'
रूठीं तुम, मैं सुखी हुआ, ए लल्ली की महतारी!
पैर दबाने से छुट्टी पा मैं सचमुच आभारी'
लाली गरजी: 'कपड़ा, बर्तन करो न जाओ बाहर
बाई आयी नहीं, काम निबटाओ हे नर नाहर!
***

मंगलवार, 14 जनवरी 2014

hasya kavita: comedy show -sanjiv

हास्य कविता:
लालू -लाली कॉमेडी शो
संजीव
*
लालू से लाली हँस बोली: 'सुबह-सुबह सच सुन लो
भाग जगे जो मुझ सी बीबी पायी सपने बुन लो
अलादीन का ले चराग खोजो तो भी हारोगे
मुझ सी बीबी मिल न सकेगी, मुझ पर जां वारोगे'
लालू बोले: ' गलती की है एक बार सच मनो
दोबारा दोहराऊंगा मैं कभी नहीं सच जानो'
लालू-लाली की खिचखिच सुन बच्चे फिर मुस्काये
इनका कॉमेडी शो असली से ज्यादा मन भाये
------------------------------

hasya kavita: comedy show -sanjiv

हास्य कविता:
लालू -लाली कॉमेडी शो
संजीव
*
लालू से लाली हँस बोली: 'सुबह-सुबह सच सुन लो
भाग जगे जो मुझ सी बीबी पायी सपने बुन लो
अलादीन का ले चराग खोजो तो भी हारोगे
मुझ सी बीबी मिल न सकेगी, मुझ पर जां वारोगे'
लालू बोले: ' गलती की है एक बार सच मनो
दोबारा दोहराऊंगा मैं कभी नहीं सच जानो'
लालू-लाली की खिचखिच सुन बच्चे फिर मुस्काये
इनका कॉमेडी शो असली से ज्यादा मन भाये

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

गुरुवार, 9 जनवरी 2014

hasya salila: yaad -sanjiv

​हास्य सलिला:
याद
संजीव 'सलिल'
*
कालू से लालू कहें, 'दोस्त! हुआ हैरान.
घरवाली धमका रही, रोज खा रही जान.
पीना-खाना छोड़ दो, वरना दूँगी छोड़.
जाऊंगी मैं मायके, रिश्ता तुमसे तोड़'
कालू बोला: 'यार! हो, किस्मतवाले खूब.
पिया करोगे याद में, भाभी जी की डूब..
बहुत भली हैं जा रहीं, कर तुमको आजाद.
मेरी भी जाए कभी प्रभु से है फरियाद..'
____________________

बुधवार, 8 जनवरी 2014

hasya salila: umar kaid - sanjiv

हास्य सलिला:
उमर कैद
संजीव 
*
लालू पहुँचे कचहरी बैठे चुप दम साध
जज बोलीं: 'दिल चुराया, है चोरी अपराध
हाथ जोड़ उत्तर दिया: ' क्षमा करें सरकार!
दिल देकर दिल ले लिया, किया महज व्यापार'
'लाइसेंस-कर के बिना, बिजनेसकरना दोष'
मौका मिले हुजूर तो भर देंगे हैम कोष'
'बेजा कब्जा कर बसे दिल में छीना चैन
रात ख्वाब में आ रहे, भले बंद हों नैन'
'लाख करो इंकार पर मानेंगे इकरार
करो जुर्म स्वीकार चुप, बंद करो तकरार'
'देख अदा लत लग गयी, किया न कोई गुनाह
बैठ अदालत में भरें नित दिल थामे आह'
'नहीं जमानत मिलेगी, सात पड़ेंगे फंद'
उमर कैद की सजा सुन , हुई बोलती बंद
*************

शनिवार, 4 जनवरी 2014

hasya kavita: ek paheli -sanjiv

​
हास्य रचना :
एक पहेली
संजीव
*
लालू से लाली हँस बोली: 'बूझो एक पहेली'
लालू थे मस्ती में बोले: 'पूछो शीघ्र सहेली'
लाली बोली: 'किस पक्षी के सिर पर पैर बताओ?
अकल लगाओ, मुँह बिसूर खोपड़िया मत खुजलाओ,
बूझ सकोगे अगर मिलेगा हग-किस तुमको आज
वर्ना झाड़ू-बर्तन करना, पैर दबा पतिराज'
कोशिश कर हारे लालूजी बोले 'हल बतलाओ
शर्त करूँगा पूरी मन में तुम संदेह न लाओ'
लाली बोली: 'तुम्हें रहा है सदा अकल से बैर'
'तब ही तुमको ब्याहा' मेरी अब न रहेगी खैर'
'बकबकाओ मत, उत्तर सुनकर चलो दबाओ पैर
हर पक्षी का होता ही है देखो सिर, पर, पैर
माथा ठोंका लालू जी ने झुँझलाये, खिसियाये
पैर दबाकर लाली जी के अपने प्राण बचाये।
******


facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'

गुरुवार, 2 जनवरी 2014

hasya rachna: lalu-lalee -sanjiv

​​
हास्य रचना :
लालू-लाली
संजीव
*
लाली थी बाज़ार में बॉयफ्रेंड के संग.
लालू ने देखा रहे पहले चुप, हो दंग.
गुस्सा आया फ्रेंड को जमकर मारी मार.
लाली बोली: ''कीजिये, और जोर से वार.
अपने बीबी को कभी लाये नहीं बाज़ार
इसे सुहाता घूमना ले औरों की नार.''
बॉय फ्रेंड ने उलट दी बाजी, पलटी मार.
लालू पिटते देखकर लाली चीखी: ''पीट ,
खुद लेकर जाता नहीं बीबी को बाज़ार
और कोई ले जाए तो करता है तकरार
नारी अब शिक्षित हुई जान गयी अधिकार''
अन्य दोस्त के संग हुई लाली तुरत फरार।
*
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

samyik hasya kavita -sanjiv

सामयिक हास्य कविता:

​राहुल जी का डब्बा गोल 
संजीव 


*
लम्बी_चौड़ी डींग हाँकतीं, मगर खुल गयी पल में पोल
मोदी जी का दाँव चल गया, राहुल जी का डब्बा गोल
मातम मना रहीं शीला जी, हुईं सोनिया जी बेचैन
मौका चूके केजरीवाल जी, लेकिन सिद्ध हुए ही मैन
हंग असेम्बली फिर चुनाव का, डंका जनता बजा रही
नेताओं को चैन न आये, अच्छी उनकी सजा रही
लोक तंत्र को लोभ तंत्र जो, बना रहे उनको मारो
अपराधी को टिकिट दे रहे, जो उनको भी फटकारो
गहलावत को वसुंधरा ने, दिन में तारे दिखा दिये
जय-जयकार रमन की होती, जोगी जी पिनपिना गये
खिला कमल शिवराज हँस रहे, पंजा चेहरा छिपा रहा
दिग्गी को रूमाल शीघ्र दो, छिपकर आँसू बहा रहा
मतदाता जागो अपराधी नेता, बनें तो मत मत दो
नोटा बटन दबाओ भैया, एक साथ मिल करवट लो
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'