फ़ॉलोअर

stuti. arti. chitragupt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
stuti. arti. chitragupt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 दिसंबर 2013

stuti: namo dev nirakar

स्तुति :
नमो देव…
संजीव
*
नमो देव निराकार सकल सृष्टिधारी
निर्गुण से सगुण हुए सद्गुण अवतारी

नाद-ताल-थाप मधुर, अनहद अविकारी
रव-तरंग घर्षण, रस वर्षण जग-तारी

कण-तृण, जड़-चेतन रच प्रगटे साकारी
पंचतत्व पावन हे! द्युति-युति आगारी

धर्म-कर्म-मर्मी विधि-हरि-हर छवि न्यारी
शारद-श्री-शक्ति तुम्हीं, रची सृष्टि सारी

ज्ञान-ध्यान दाता प्रभु! संयम आचारी
नटवर-नटराज देव! अक्षर आकारी

वेद छंद अलंकार भाव छवि निहारी
गीता कुरआन ग्रंथ बाइबिल विहारी

आदि-अंत दिग्दिगंत हम सब आभारी
दया क्षमा करुणा हम चाहते तिहारी
***
Sanjiv verma 'Salil'
salil.sanjiv@gmail.com
http://divyanarmada.blogspot.in/
facebook: sahiyta salila / sanjiv verma 'salil'