फ़ॉलोअर

shatpadee लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shatpadee लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

shatpadee -vishdhar -sanjiv

एक षटपदी

विषधर की अभिराम छवि

संजीव

*

विषधर की अभिराम छवि देख हुए हैरान

ज्यों नेता इस देश के दिखें न--- हैं शैतान

दिखें न हैं शैतान मोहकर जनगण का मन

संसद में जन सेवा का करते हैं मंचन

घपला करने का न चूकते अफसर अवसर

शासन और प्रशासन ही हैं असली विषधर

***